महिदपुर में विदेशों से आए लोगों को कोरोना जांच के लिए प्रशासन ने भेजा उज्जैन
MP @ देश के प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर आज प्रदेशभर में जनता कर्फ्यू का असर नजर आ रहा है। महिदपुर सहित आसपास के तमाम क्षैत्रों की सड़कें सूनी हैं और दुकानें बंद हैं। सड़क से लेकर मंदिर तक सब जगह सन्नाटा छाया हुआ है। महिदपुर में जनता कर्फ्यू का असर सुबह से ही नजर आ रहा है। शहर में सिर्फ दुध, दवा और पेट्रोल पंप ही खुले नजर आए है। इसके साथ जगह-जगह पुलिस बल तैनात है। पुरे महिदपुर शहर में लाॅकडाउन जैसे हालात है। उधर सिविल अस्पताल के डाॅक्टर नितिन आचार्य ने बताया कि महिदपुर में सउदी अरब और दुबई से कुछ लोग पहुंचे है। जिनका प्राथमिक चेकअप करने के बाद उन्हें कोरेाना टेस्ट के लिए उज्जैन भेजा है। हालाकि महिदपुर में अभी तक कोरोना का कोई भी संदिग्ध मरीज नहीं मिला है।
इंडिया टूडे 24 से बातचीत में कलेक्टर शशांक मिश्र ने बताया कि महिदपुर में विदेशों से आए कुछ नागरिकों के बारे में जानकारी मिली है। जिनका टेस्ट करवाने के लिए निर्देश दिए है। महिदपुर एसडीएम गौरव बैजल के मुताबिक डाॅक्टरों की टीम द्वारा बाहर से आए लोगों का चेकअप किया गया और उन्हें उज्जैन में चेकअप करवाने की सलाह दी गई है। जनता कफर्यू पर प्रशासन की पैनी नजर है। नगर पालिका द्वारा आज शहर में साफ-सफाई के निर्देश दिए गए है।
English
French
German
Italian



