महिदपुर विवाद : स्थिति सामान्य रही तो जल्द ही ठीक होंगे हालात
वीडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें।
Mahidpur @ महिदपुर में अब हालात सामान्य होते नजर आ रहे है। आज प्रशासन ने आम नागरिकों को धारा 144 में शाम 5 बजे से 8 बजे तक की छुट दी। फेरी लगाने वाले छोटे दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोली और लोगों ने जरूरत का सामान भी खरीदा। पुलिस के मुताबिक सुबह से किसी प्रकार की कोई भी घटना की सूचना नहीं मिली। अब तक 30 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने गिरफतार किया है। जबकि कुछ आरोपियों को पकडने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। प्रशासन के अनुसार जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
धार बटालियन का एसआई चक्कर आने से गिरा, 2 टांके आए
महिदपुर में जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात है। ऐसे में 34वीं बटालियन धार से आए एसआई मुन्ना सिंह की ड्यूटी नागौरी बाजार चैराहे पर लगी थी। अचानक दोपहर को मुन्नासिंह को चक्कर आ गए। जिससे वह जमीन पर गिर गए। मुन्नासिंह को सिर में चोट आई है। उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया है। जहां उनका उपचार किया गया।
English
French
German
Italian



