भीषण सडक हादसा, बेकाबू हुए ट्रक ने दो बाईक और कार को मारी टक्कर
वीडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें।
Mahidpur @ महिदपुर में आज नारायणा रोड चोराहे के पास एक दर्दनाक सडक हादसा हो गया। मार्बल से भरे एक तेज गति से आते हुए एक ट्रक ने दो बाईक और एक कार को टक्कर मार दी। जिसमें एक बाईक सवार अमजद पिता गनी निवासी फकीर मोहल्ला पर ट्रक पुरी तरह से चड गया और उसकी मौत हो गई। जबकि 3 अन्य मनोहर, हरीराम और हारू भाई निवासी महिदपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों की मदद से घायल और मृतक को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि मार्बल से भरा हुआ ट्रक महिदपुर से नागदा जा रहा था। अचानक टैंशन चैराहे से ब्रेक फेल हो जाने से ट्रक अनियंत्रित हो गया। जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद ट्रक एक बिजलीी के खंबे से टकराकर रूक गया। वहीं पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफतार कर मुकदमा दर्ज किया है।
English
French
German
Italian



