Mp @ राज्यपाल लालजी टंडन ने सिंधिया गुट के 6 मंत्रियों को किया बर्खास्त
MP @ मध्यप्रदेश में सियासी उथल-पुथल चरम पर है। शुक्रवार को सात घंटे के ड्रामे के बाद सिंधिया गुट के विधायकों का भोपाल आना आखिरी समय पर कैंसिल हो गया। इस बीच राज्यपाल ने बेंगलुरु से इस्तीफा भेजने वाले 6 मंत्रियों को राज्यपाल ने कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया है। सुबह राज्यपाल से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री ने इसकी सिफारिश की थी। कैबिनेट से बर्खास्त किए गए छह मंत्रियों के विभागों का जिम्मा अन्य मंत्रियों को दिया गया है। विजयलक्ष्मी साधौ को महिला बाल विकास, गोविंद सिंह को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, ब्रजेंद्र सिंह राठौर को परिवहन, सुखदेव पांसे को श्रम, जीतू पटवारी को राजस्व, कमलेश्वर पटेल को स्कूली शिक्षा और तरुण भनोट को स्वास्थ्य विभाग दिया गया है।
सिंधिया समर्थक कुल 22 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति को अपने इस्तीफे भेजे हैं। इसके बाद स्पीकर ने नोटिस जारी कर विधायकों को हाजिर होने के लिए कहा था। इनमें से 6 विधायकों को शुक्रवार, 7 विधायकों को शनिवार और बाकी 9 विधायकों को रविवार को उपस्थित होना है। एनपी प्रजापति ने कहा कि उन्होंने इस्तीफा देने वाले 6 विधायकों को आज मिलने का समय दिया था। प्रजापति ने कहा- मैंने आज तीन घण्टे तक विधायकों का इंतजार किया, लेकिन कोई नहीं आया। कल फिर नए विधायकों का इंतजार करूंगा। आज जो विधायक नहीं पहुंचे, उन्हें अगली तारीख दी जाएगी।
हटा के भाजपा विधायक पीएल तंतुवाय की मां ललती बाई का गुरुवार शाम 5.30 बजे सिविल अस्पताल में निधन हो गया। वह 85 साल की थीं। इससे पहले तबियत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व गृह मंत्री और विधायक भूपेंद्र सिंह तक इसकी जानकारी भेजी गई। तब कहीं जाकर विधायक को सूचना मिली। इसके बाद विशेष विमान से विधायक को पहले सागर लाया गया, फिर वे वहां से अपने घर पहुंचे।
English
French
German
Italian