चमकने लगा महाकाल मंदिर, महाशिवरात्रि को लेकर शुरू हुई तैयारियां

ujjain @ महाशिवरात्रि पर्व को लेकर देश भर के शिवालयों में तैयारियां शुरू हो गई है। ऐसे में 12 ज्योर्तिलिंगों में से प्रमुख उज्जैन के भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में 13 फरवरी से शिव नवरात्रि पर्व की शुरूआत होगी। 13 से 21 फरवरी तक भगवान महाकाल भक्तों को नौ रूपों में दर्शन देंगे। ऐसे में महाकाल मंदिर को चमकाने का काम शुरू हो गया है। शिखर की रंगाई पुताई के साथ ही रूद्रयंत्र और कोटी तीर्थ कुंड की साफ-सफाई की जा रही है।

महाकाल मंदिर में 13 से 21 फरवरी को शिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। गर्भगृह में चांदी के रुद्र यंत्र की सफाई प्रारंभ हो गई है। रुद्र यंत्र को चमकाने का कार्य 3 दिन चलेगा। इस दौरान गर्भगृह में आम प्रवेश बंद कर दिया गया है। मंदिर के कोटितीर्थ कुंड की सफाई का कार्य जारी है। इसकी सफाई के बाद पुताई कर नया पानी भरा जाएगा। रंगीन फव्वारे चालू किए जाएंगे। महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर के पट लगातार 42 घंटे खुले रहेंगे। 21 फरवरी को महाशिवरात्रि पर भस्म आरती के बाद से दर्शन का सिलसिला प्रारंभ होगा। दिन के दर्शन के बाद 21-22 फरवरी की मध्यरात्रि को राजाधिराज महाकाल को सेहरा धारण कराया जाएगा। बाबा महाकाल के सेहरा धारण करने की वजह से 22 फरवरी का तड़के भस्मआरती नहीं होगी। भस्म आरती दोपहर 12 बजे की जाएगी। दिनभर दर्शन के बाद रात 11 बजे शयन आरती के बाद मंदिर के पट बंद किए जाएंगे। बाबा महाकाल अपने भक्तों को 13 फरवरी से नौ रूपों में दर्शन देंगे और बाबा महाकाल को प्रतिदिन उबटन हल्दी चंदन लगाकर आकर्षक श्रृंगार कराया जाएगा।

No Comments

Leave A Comment