Delhi Election Results 2020 : AAP को लगातार दूसरी बार स्पष्ट बहुमत, लेकिन 5 सीटों का नुकसान
india @ दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में 62 सीटों पर आगे चल रही आम आदमी पार्टी (आप) को स्पष्ट बहुमत मिलना तय लग रहा है। हालांकि, उसे 5 से ज्यादा सीटों का नुकसान हो रहा है। भाजपा 8 सीटों पर आगे है, यानी पिछली बार से 5 सीटों की बढ़त है। कांग्रेस का लगातार दूसरे चुनाव में खाता खुलता नजर नहीं आ रहा है। कुछ चौंकाने वाले रुझान भी सामने आ रहे हैं। जिस शाहीन बाग को भाजपा ने दिल्ली चुनाव में मुद्दा बनाया वहां आप प्रत्याशी अमानतुल्लाह खान आगे हैं। उधर, पटपड़गंज से उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 12 राउंड की गिनती तक पीछे चलरहे थे, वे 13वें राउंड में 3129 वोटों से आगे हो गए हैं।
70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को 62.59% वोट डाले गए थे। भाजपा 22 साल और कांग्रेस 7 साल से सत्ता से दूर है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीसरी बार सीएम बनने जा रहे हैं। वे पहली बार 2013 में 48 दिन इस पद पर रहे, फिर इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने दूसरी बार 14 फरवरी 2015 को सत्ता संभाली थी।
इन चुनावों में कई मुद्दे लगातार हावी रहे जिन्होंने इस पूरे चुनावी कैंपेन को एक दिशा दी. इनमें से प्रमुख मुद्दा था शाहीन बाग. चुनाव परिणाम से लग रहा है कि शाहीन बाग का मुद्दा यहां फेल हुआ और दिल्ली के विकास की जीत हुई.
ओखला विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले शाहीन बाग में तो पिछले 58 दिनों से महिलाएं रात-दिन धरने पर बैठी हैं. बीजेपी ने अपने चुनाव प्रचार में शाहीन बाग को मुद्दा बनाया था तो अरविंद केजरीवाल ने मुस्लिम बहुल इलाकों से पूरे चुनाव प्रचार में दूरी बनाकर रखी थी. वहीं, कांग्रेस शाहीन बाग के समर्थन में खड़ी रही थी.
English
French
German
Italian