उज्जैन भैरवगढ में ट्रक का टायर फटा, हादसे में 2 की मौके पर मौत, 2 गंभीर घायल

उज्जैन: आज सुबह – सुबह उन्हेल नाका स्थित भेरूगढ़ चैराहे पर कपड़ों की गठान से भरा ट्रक बेकाबू हो गया और सामने से बाइक पर सवार होकर आ रहे सास-दामाद को टक्कर मारने के बाद घसीटते हुए करीब 100 मीटर तक ले गया। जिससे दोनों की मोके पर मोत हो गई . इसके बाद बेकाबू ट्रक ने सब्जी के ठेले व अन्य दुकानों को टक्कर मारी और पलटी खा गया। घटना के बाद मोके पर भारी भीड़ जमा हो गयी थी। बाइक सवार सास और दामाद काल के ग्रास में समा गए घटना उज्जैन के भेरूगढ़ चैराहे की हे जहा तेज गति ट्राले ने अनियंत्रित होकर पहले तो बाइक सवारों को टक्कर मारी और फिर दुकानों और सब्जी के ठेले को टक्कर मारता हुआ पलटी खा गया इस दौरान बाइक सवार सास और दामाद की मोके पर ही मौत हो गयी वही उनके साथ बाइक पर सवार बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार माधव नगर अस्पताल में किया जा रहा हे। घटना के बाद ट्रक में फंसे लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद निकाला और अस्पताल पहुंचाया गया जबकि ड्रायवर मौके से भाग निकला। घायल क्लीनर को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय लाया गया लेकिन वह यहां से लापता हो गया था जिसे बाद में पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

No Comments

Leave A Comment