महाकाल मंदिर में 250 रूपए के वीआईपी पास पर लगेगा क्यूआर कोड

ujjain @ उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग में महाशिवरात्री पर अब वीआईपी पास पर क्यूआर कोड लगाया जाएगा। इस कोड के जरिए मंदिर में श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था ओर भी सुलभ हो जाएगी। वहीं श्रद्धालु दर्शन की व्यवस्था को आसानी से समझ सकेंगे। यही नहीं मंदिर में प्रवेश करने के लिए भी श्रद्धालु गेट की स्थिति जान पाएंगे। मंदिर प्रशासन के मुताबिक अगर वीआईपी पास पर लागु क्यूआर कोड की व्यवस्था सफल होती है तो इसे आम श्रद्धालुओं के लिए भी लागु कर दिया जाएगा।

No Comments

Leave A Comment