छत तोडकर शराब की दुकान में घुसे बदमाश, सीसीटीवी कैमरों का सिस्टम भी उठा ले गए
ujjain @ कोयला फाटक स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में बीती रात चोरों ने धावा बोलकर वारदात को अंजाम दिया। सुबह दुकान खोलने पहुंचे कर्मचारी ने वारदात का पता चलने पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि कोयला फाटक स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर सुबह कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें छत पर लगी चद्दरें कटी दिखी। चद्दर में एक सायकल का टायर भी लटका था। कर्मचारियों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो पता चला कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी बदमाश चोरी कर ले गये। दुकान में रखी शराब की बोतलें और रात 10 बजे बाद गल्ले में आए रुपये चोर ले गये हैं जिनका हिसाब कर्मचारियों द्वारा लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार छत की कटी चद्दर देखकर प्रतीत होता है कि किशोर उम्र के बालक द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है जिसकी जांच जारी है।
English
French
German
Italian


