RSS के पथ संचलन में कदम से कदम मिलाकर चले स्वयंसेवक, लहराया भगवा ध्वज

MAHIDPUR @ मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर नगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का विशाल पथ संचलन आज निकला। इसके पहले मंडी परिसर में शस्त्र पुजन हुआ। संघ के अधिकारियों द्वारा बौद्धिक सभा में स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया गया। संचलन कृषि उपज मंडी परिसर से प्रारंभ हुआ। जिसमें स्वयंसेवक अनुशासनबद्ध तरीके से कदम से कदम मिलाकर शहर में निकले। सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर संचलन का स्वागत किया गया।

No Comments

Leave A Comment