अर्थव्यवस्था के लिए बेहद निराशाजनक रहा साल 2019

business @ साल 2019 में भारतीय अर्थव्यवस्था की चमक कुछ फीकी पड़ गई. चाहे जीडीपी विकास दर हो या उपभोक्ताओं का विश्वास, ज्यादातर आर्थिक मानकों में भारतीय अर्थव्यवस्था की फिसलन ही दर्ज की गई, इससे यह डर बढ़ता गया कि भारतीय अर्थव्यवस्था मंदी की ओर बढ़ रही है.

यह साल एक उम्मीद के साथ शुरू हुआ था ​क्योंकि सभी पार्टियों ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू कर दिया था. सभी पार्टियां अर्थव्यवस्था में सुधार और शानदार आर्थिक लक्ष्य को प्राप्त कर लेने का दावा कर रही थीं. हालांकि, जैसे-जैसे साल बीतने लगा, आर्थिक मानकों से पता चला कि अर्थव्यवस्था रिवर्स गियर में है. इंडिया टुडे की डाटा इंटेलीजेंस यूनिट (DIU) ने 2019 के दौरान अर्थव्यवस्था की हालत को चार्ट्स के माध्यम से पेश किया है.

साल की शुरुआत में ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय वित्त संस्थाओं और क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों ने अनुमान जताया कि 2019-20 में भारत की जीडीपी विकास दर 6-7 फीसदी रहेगी. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मॉनिटरी पॉलिसी रिपोर्ट अप्रैल में रिलीज हुई जिसमें कहा गया कि 2019-20 में जीडीपी 2018-19 से बेहतर रहेगी और इस रिपोर्ट में 7.2 फीसदी विकास दर का अनुमान जताया गया.

No Comments

Leave A Comment