इनकम टैक्स को लेकर PM मोदी के आंकड़ों पर विवाद, आयकर विभाग ने दी सफाई
Business @ वैसे तो टैक्सपेयर्स की संख्या बढ़ाने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार लगातार प्रयास कर रही है. लेकिन उम्मीद के मुताबिक अब भी इनकम टैक्स रिटर्न भरने वालों की संख्या कम है. यही वजह है कि बार-बार पीएम नरेंद्र मोदी भी टैक्स पेयर्स की संख्या बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं. हालांकि, बीते बुधवार को एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इनकम टैक्स को लेकर एक ऐसा आंकड़ा दिया, जिसकी विपक्ष आलोचना कर रहा है.
दरअसल, पीएम मोदी ने टैक्स चुकाने वाले लोगों की संख्या बहुत कम होने का हवाला देते हुए कहा था कि 3 करोड़ से ज्यादा भारतीय बिजनेस के काम से विदेश गए हैं. लेकिन स्थिति यह है कि 130 करोड़ लोगों के देश में सिर्फ डेढ़ करोड़ लोग ही इनकम टैक्स देते हैं. पीएम मोदी ने कार्यक्रम में यह भी बताया कि हर साल 50 लाख से ज्यादा आय घोषित करने वालों की संख्या सिर्फ 3 लाख है. वहीं हर साल सिर्फ 2200 लोग ऐसे हैं जो अपनी सालान इनकम एक करोड़ से ज्यादा बताते हैं.
इनकम टैक्स के इस आंकड़े पर विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरना शुरू कर दिया है. विपक्ष का आरोप है कि पीएम मोदी टैक्सपेयर्स की संख्या को कम बता रहे हैं. माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पीएम मोदी के मुताबिक प्रत्येक भारतीय चोर है, जबकि उनकी पार्टी (भाजपा) ने इलेक्ट्रोरल बांड के जरिये गुपचुप तरीके से करोड़ों रुपये जुटा लिये हैं.’’ उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा, ‘‘अगर कोई भी व्यक्ति टैक्स अदा नहीं कर रहा है तो खुद मोदी पिछले छह साल से क्या कर रहे हैं? क्या उन्होंने नोटबंदी करते समय यह दावा नहीं किया था कि इससे कालेधन और कर चोरी पर रोक लगेगी?’’
English
French
German
Italian