बाजार में गिरावट : दुनिया में सबसे ज्यादा नुकसान झेलने वालों में अंबानी 5वें नंबर पर

bussiness @ शेयर बाजार में उथल-पुथल जारी रही। ओपनिंग के 12 मिनट बाद लोअर सर्किट लगने के कारण कुछ समय के लिए ट्रेडिंग पर रोक भी लगी। दोबारा ट्रेडिंग शुरू होते ही सेंसेक्स 3600 अंक लुढ़क गया और थोड़े समय बाद बाजार में रिकवरी शुरू हो गई। इस उतार-चढ़ाव के बीच कई निवेशकों को भारी नुकसान हुआ, लेकिन डी-मार्ट के मालिक राधाकृष्ण दमानी एकलौते ऐसे अरबपति भारतीय निवेशक रहे, जिनके लिए मार्केट पॉजिटिव रहा। वहीं, देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी, दुनिया में सबसे ज्यादा नुकसान झेलने वाले 5वें व्यक्ति रहे।

रिपोर्ट के मुताबिक, डी-मार्ट सुपरमार्केट चेन के मालिक राधाकृष्ण दमानी की कुल संपत्ति 10.1 अरब डॉलर यानी करीब 74 हजार करोड़ रुपए रही। इस साल उनकी संपत्ति में कुल 3 हजार करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। दूसरी तरफ, क्रूड ऑयल और बाजार में उथल-पुथल के कारण अंबानी की संपत्ति में 32% की गिरावट दर्ज की गई। रिलायंस इंडस्ट्री (आरआईएल) की नेटवर्थ 2.95 लाख करोड़ रुपए रही। यानी अब तक अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्री का वैल्यूएशन 1.37 लाख करोड़ रुपए कम हुआ है।

आरआईएल का वैल्यूशन 1.37 लाख करोड़ रुपए कम होने के बाद मुकेश अंबानी सबसे ज्यादा नुकसान झेलने वाले दुनिया के पांचवें व्यक्ति बन गए। पहले स्थान पर अरबपति बर्नार्ड अरनॉल्ट रहे, जिनकी नेटवर्थ 2.72 लाख करोड़ रुपए कम हुई। दूसरे पर अमानिको ओर्टेगा रहे, जिनकी नेटवर्थ 1.72 लाख करोड़ रुपए कम हुई। तीसरे पर वॉरेन बफेट रहे, जिनकी नेटवर्थ 1.41 लाख करोड़ कम हुई। चौथे स्थान पर फेसबुक के मार्क जकरबर्ग रहे, जिनकी नेटवर्थ 1.39 लाख करोड़ रुपए कम हो गई|

No Comments

Leave A Comment