विजय माल्या दिवालिया घोषित किया जाए, 10 हजार करोड़ बकाया के मामले में भारतीय बैंकों की लंदन के कोर्ट में अपील
- एसबीआई समेत 12 भारतीय बैंकों ने याचिका दायर की, लंदन में माल्या का घर और संपत्तियां
- माल्या के भारत प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई फरवरी में होगी, माल्या 2016 में लंदन भाग गया था
लंदन. शराब कारोबारी विजय माल्या को दिवालिया घोषित करने के लिए 12 भारतीय बैंकों ने मंगलवार को लंदन की अदालत में याचिका लगाई। बिजनेस न्यूज वेबसाइट ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक बैंकों के वकील मार्सिया शेकरडेमियन ने कहा कि माल्या पर 10,000 करोड़ रुपए का कर्ज है, उसने अभी तक कोई भुगतान नहीं किया।
प्रत्यर्पण मामले में फैसला आने तक सुनवाई टले: माल्या के वकील
- दिवालिया याचिका लंदन मे इसलिए दायर की गई क्योंकि वहां 20 साल से माल्या का घर और संपत्तियां हैं। इनमें 280 करोड़ रुपए की वैल्यू का टाउनहाउस, 100 करोड़ रुपए का मेंसन, तीन यॉट और फोर्स इंडिया फॉर्मूला वन टीम में शेयरहोल्डिंग शामिल हैं।
- माल्या के वकील फिलिप मार्शल ने कहा कि बैंकों की याचिका खारिज होनी चाहिए, क्योंकि वे कर्ज की स्थिति को भारतीय अदालतों में एकदम विपरीत तरीके से पेश कर रहे हैं। कोर्ट याचिका पर सुनवाई भी करता है तो माल्या के प्रत्यर्पण मामले में फैसला आने तक टलनी चाहिए।
- किंगफिशर एयरलाइन के लोन मामले में माल्या पर धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। वह मार्च 2016 में लंदन भाग गया था। वहां की अदालत और सरकार भारत प्रत्यर्पण की मंजूरी दे चुकी, लेकिन माल्या ने फैसले के खिलाफ अपील की थी। उसकी अपील पर फरवरी में सुनवाई होगी।
English
French
German
Italian