कम्यूटर बाइक सेगमेंट में एंट्री करना गलती थी, लेकिन इससे सीख मिली: आनंद महिंद्रा

  • महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने कहा- पिछले साल प्रीमियम ब्रांड जावा खरीदा, यह कामयाब रहा
  • महिंद्रा ग्रुप ने 2008 में काइनेटिक मोटर्स को खरीद कर टू-व्हीलर सेगमेंट में एंट्री की थी

Dainik Bhaskar

Dec 12, 2019, 11:01 AM IST

मुंबई. महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का कहना है कि कम्यूटर बाइक सेगमेंट में एंट्री करना एक गलती थी। ईकोसिस्टम, डिस्ट्रीब्यूशन, आरएंडडी और ब्रांड पोजिशनिंग की बेहतर समझ होने की वजह से हमें कामयाबी का भरोसा था। हम अपने सपने के साथ सही दिशा में आगे बढ़े, लेकिन सफलता पाने के तरीकों में गलती हुई। महिंद्रा ने ब्रिटिश एयरलाइन वर्जिन अटलांटिक के इवेंट में बुधवार यह बात शेयर की।

महिंद्रा ने 10 साल पहले फ्रीडम बाइक रिलॉन्च की थी

  1. महिंद्रा ने कहा कि गलती से हमें सीख मिली, इसीलिए प्रीमियम टू-व्हीलर सेगमेंट में कामयाब रहे। एक साल पहले हमने प्रीमियम जावा ब्रांड को खरीदा था, यह सफल रहा। जल्द बीएसए बाइक भी लॉन्च करेंगे।
  2. महिंद्रा ग्रुप ने जुलाई 2008 में काइनेटिक मोटर्स को खरीद कर टू-व्हीलर सेगमेंट में एंट्री की थी। कंपनी ने फ्रीडम बाइक को मोजो नाम से रिलॉन्च किया था, लेकिन 10 साल बाद भी मोजो कोई खास पहचान नहीं बना पाई।
  3. टू-व्हीलर में हीरो मोटोकॉर्प और होंडा का दबदबा है। सालाना 2.1 करोड़ दोपहिया वाहनों की बिक्री में इन दोनों कंपनियों की करीब दो तिहाई हिस्सेदारी है। बीते वित्त वर्ष में महिंद्रा की सिर्फ 4,004 बाइक बिक पाईं। सालाना आधार पर बिक्री में 73% कमी दर्ज की गई।
No Comments

Leave A Comment