परम पूज्य गछाधिपति आचार्य भगवंत नित्यानंद सुरीश्वर जी महाराज साहब का हुआ महिदपुर रोड नगर में भव्य मंगल प्रवेश

Yogendra Singh shakya

Mahidpur Road @परम पूज्य गछाधिपति आचार्य भगवंत नित्यानंद सुरीश्वर जी महाराज साहब का हुआ महिदपुर रोड नगर में भव्य मंगल प्रवेश
समाज जनों ने लगाए स्वागत द्वार
गुरुदेव की गहुली कर समाज जनों ने लिया मंगल आशीर्वाद

महिदपुर रोड परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य देव नित्यानंद सुरिश्वर जी मएसा का मुनि मंडल एवं साध्वी मंडल के साथ नगर में सुबह 9रू00 बजे नागदा रोड साईं प्लॉट्स से मंगल प्रवेश प्रारंभ हुआ वहां पर श्री संघ की नवकारसी का आयोजन का लाभ लाभार्थी अशोक कुमार दिलीप कुमार तलेरा परिवार ने लिया पूज्य गुरुदेव का मंगल प्रवेश जुलूस सु मधुर बैंड एवं ढोल नगाड़े के साथ प्रारंभ हुआ। जिसमें महिलाएं केसरिया वस्त्र मैं मस्तक पर कलश धारण करें चल रही थी पुरुष वर्ग सफेद वस्त्र में गुरुदेव की जय जयकार लगाते हुए चल रहे थे नगर मेंजगह.जगह पर समाज जनों द्वारा गुरुदेव की मंगल गहुली कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया गया मंगल प्रवेश जुलूस नगर के विभिन्न मार्गो में परिभ्रमण करता हुआ 10रू30 बजे राजेंद्रसुरि ज्ञान मंदिर पहुंचा वहां धर्म सभा में परिवर्तित हुआ पूज्य गुरुदेव द्वारा अपनी अमृतमय वाणी से समाज जनों को प्रवचन के माध्यम से जिनवाणी का रसपान कराते हुए कहा कि आप समाज जन बहुत सौभाग्यशाली हैं कि यहां पर नियमित संतों का आगमन बना हुआ रहता है क्योंकि जहां संतों का आगमन होता है निश्चित ही वहां ज्ञान की गंगा बहती है पूज्य गुरुदेव ने समाज संगठन और एकता की बात कही पूज्य आचार्य भगवंत18 वर्षों के पश्चात मालवा में पधारे हैं। नववर्ष के प्रथम बेला पर पूज्य आचार्य देव का आगमन नगर एवं समाज जनों के सौभाग्य की बात है साथ ही मंगल आशीर्वाद स्वरुप है आज पूज्य गुरुदेव आत्माराम जी की जन्म जयंती पर पूज्य गुरुदेव द्वारा उनके गुणों पर प्रकाश डाला गया साथ ही समाज जनों द्वारा पूज्य गुरुदेव को कामली ओड़ाई गई साथ ही झारडा से नागेश्वर का पूज्य गुरुदेव की निश्रा में 4 तारीख को जो छंरिपालित पैदल संघ निकलेगा उसके लाभार्थी परिवार एवं दीक्षार्थी भाई का बहुमान जैन श्री संघ के द्वारा किया गया प्रवचन के पश्चात पूज्यआचार्य देव द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में जैन श्री संघ एवं समाज जनों को महा मांगलिक प्रदान की गई आज की सा धार्मिक भक्ति का लाभ ऋषभ कुमार राजेंद्र कुमार बरडिंया परिवार ने लिया इस अवसर पर सकल जैन श्री संघए नवयुवक एमहिलाए बहु बालिका एतरुणए परिषदए जैन सोशल ग्रुप एवं समाज के वरिष्ठ महानुभाव उपस्थित थे उक्त जानकारी जैन समाज के मिडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी

No Comments

Leave A Comment