गणेश चतुर्थी त्यौहार के मद्देनजर महिदपुर रोड थाने प्रांगण में शांति समिति बैठक संपन्न हुई

Yogendra Singh Shakya @ Mahidpur Road

गणेश चतुर्थी त्योहारों को मद्देनजर बुधवार को महिदपुर रोड थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह कुशवाह ने पुलि स कप्तान उज्जैन से प्राप्त नि र्देशों के बारे में शांति समिति के सदस्यों को विस्तार से बिंदु वार जानकारी दी । बैठक में नगर के वरिष्ठ नागरिकों के अलावा दोनों समुदाय के लोग उपस्थित रहे। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि गणेश चतुर्थी को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक में निर्णय लिया गया कि गणेश चतुर्थी त्यौहार शांति से मनाए जाएं किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस हमेशा मुस्तैदी से लोगों के साथ है नगर में शांति रहे यही पुलिस का मुख्य कर्तव्य है। इस अवसर पर शांति समिति के सदस्य मांगीलाल सेठिया, रमेश मीणा, सत्यनारायण पाटीदार, गोपाल दास बैरागी सरदार कुरैशी सफी मंसूरी ए और समस्त थाना स्टाफ मौजूद था ।

No Comments

Leave A Comment