गांव सेरणखेडी में फसल खराब होने पर ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की
yogendra singh shakya @ mahidpur road
तहसील के गांव सेरनखेडी में अतिवर्षा के कारण सोयाबीन की फसल खराब हो गई है। जिसके कारण ग्रामीण परेशान नजर आ रहे है। ऐसे में किसानों ने विधायक से फसलों का सर्वे करवाने की मांग की है। ग्रामीण सुरेन्द्रसिंह ने सोमवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गांव सेरनखेडी में अति बारिश के कारण सोयाबीन की फसल पुरी तरह से खराब हो गई है। ऐसे में क्षैत्र के विधायक बहादुरसिंह चौहान फसलों का सर्वे करवाएं और किसानों को मुआवजे के रूप में आर्थिक मदद की सहायता प्रदान करवाएं। इस दौरान बडी संख्या में किसान मौजूद रहे।
English
French
German
Italian



