Featured Video Play Icon

संदीप व्यास मंडल अध्यक्ष भाजपा और नरेन्द्र कसेरा, प्रधान ग्राम पंचायत महिदपुर रोड की और से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

इस साल हम 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। इसी दिन की याद में हर साल हिन्दुस्तान में 15 अगस्त का दिन स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हमें महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद समेत सैंकड़ों महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है। हर वर्ष आजादी की सालगिरह पर स्कूलों, कॉलेजों, दफ्तरों आदि में कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है जहां देशभक्ति के गीत बजाए जाते हैं और लोग भाषण देते हैं। कोरोना की वजह से अधिकांश जगहों पर यह कार्यक्रम ऑनलाइन होगा। इस मौके पर हम स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।

No Comments

Leave A Comment