Featured Video Play Icon

महिदपुर में उद्यनिकी मंत्री का समाजसेवी सुभाष ठाकुर ने किया भव्य स्वागत

जय कुमार चौहान, महिदपुर

महिदपुर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उद्यनिकी विभाग के मंत्री भारतसिंह कुश्वाह का नारायणा रोड स्थित श्री सिद्धी विनायक मिल्क प्रोजेक्ट गौरिक दुध प्लांट पर भव्य स्वागत किया गया। समाजसेवी सुभाष ठाकुर, आयुष डोसी, तिलक कालरा ने मंत्री भारतसिंह कुशवाह का भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही सांसद अनिल फिरोजिया, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक बहादुरसिंह चौहान को स्मृति चिन्ह्र भेंट कर सम्मानित किया। सुभाष ठाकुर ने दुध प्रोडक्ट के बारे में अतिथियों को जानकारी भी दी। साथ ही फेक्ट्री का भ्रमण भी करवाया। इस दौरान बडी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और पत्रकार मौजुद रहे।

No Comments

Leave A Comment