Featured Video Play Icon

प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद भाजपा विधायक का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

yogendra singh shakya @ mahidpur road
तहसील के ग्राम पंचायत गोगापुर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचे विधायक बहादुर सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया गया। गांव में विधायक चौहान का जुलूस निकाला गया। जगह-जगह मंच पर पुष्प माला पहनाकर विधायक चौहान का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान विधायक चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा मुझे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। जिसके बाद हम मालवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए और भी बेहतर कार्य किए जाएंगे।

No Comments

Leave A Comment