Featured Video Play Icon

उज्जैन में व्रत के दौरान फरियाली सिंघाडे का आटा खाने से महिलाएं बीमार

Ujjain @ उज्जैन में हल छठ का पर्व होने से महिलाओं ने व्रत रखकर फरियाल के रूप में सिंघाड़े के आटे का सेवन किया था। इस सिंघाड़े के आटे को खाने के बाद शहर की एक दर्जन महिलाओं का स्वास्थ खराब हो गया। उल्टियां होने पर सुबह परिजनों ने उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। डॉक्टरों का कहना है कि दूषित सिंघाड़े का आटा खाने से महिलाएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुई है। यह महिलाएं जयसिंह पुरा, एकता नगर और पिपली नाका क्षेत्र की रहने वाली हैं। अभी फूड प्वाइजनिंग की शिकार महिलाओं का उपचार के लिए जिला चिकित्सालय आने का क्रम जारी है। सिंघाड़े का आटा महिलाओं ने कहां खाया इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

No Comments

Leave A Comment