उज्जैन में भारी बारिश के कारण कई गांवों और निचली बस्तियों में घुसा बाढ का पानी
Ujjain @ उज्जैन जिले के ग्राम रमजानखेडी में बाढ के पानी में एक मकान बहने का मामला सामने आया है। मकान बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल उज्जैन जिले में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। ऐसे में तहसील के ग्राम रमजानखेडी में बाढ का पानी घुस गया। जिससे कई कच्चे मकान डूब गए। बाढ के पानी का बहाव इतना तेज था कि एक मकान बाढ के पानी में बह गया। हालाकि मकान में कोई नहीं था। प्रशासन ने सभी ग्रामीणों के मकान पहले ही खाली करवा लिए थे।
English
French
German
Italian



