Featured Video Play Icon

संस्कार हाईट्स विद्यालय परिसर में किया गया पौधारोपण, पौधे बचाने का संकल्प भी लिया

Mahidpur road @ तहसील के महिदपुर रोड स्थित संस्कार हाईट्स हायर सेकेंडरी विद्यालय में पर्यावरण बचाने के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया। मध्यप्रदेश ब्लांइड क्रिकेट एसोसिएशन के चैयरमैन मनीष गेहलोत, स्कूल संचालक योगेश जैन, राजु भटनागर, जीवन दिनेश यादव और पत्रकार योगेन्द्र शाक्य ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। साथ ही पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया। इस दौरान मनीष गेहलोत ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हम प्रकृति के बिना अधुरे है। पर्यावरण और मनुष्यों के बीच अटूट रिश्ता है। जो कभी नहीं टूट सकता है। इसलिए पर्यावरण को बढाने का काम करना चाहिए।

No Comments

Leave A Comment