Featured Video Play Icon

अनाज व्यापारी के खिलाफ एकजुट हुए सभी व्यापारी, एसडीएम कार्यालय पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन

Mahidpur City @ महिदपुर में अनाज व्यापारी संघ ने आज तहसील कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने अनाज मंडी व्यापारी अध्यक्ष पर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए झुठे प्रकरण की जांच करवाने और एक अनाज व्यापारी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई है।
महिदपुर में तीन दिन पहले अनाज मंडी व्यापारी अध्यक्ष और एक अनाज व्यापारी के बीच विवाद हो गया था। जिसमें अनाज व्यापारी श्रीपाल भाटिया की शिकायत पर पुलिस ने अनाज मंडी व्यापारी अध्यक्ष वर्धमान गादिया के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी का प्रकरण दर्ज किया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने अनाज मंडी अध्यक्ष वर्धमान गादिया के साथ बदसलुकी करते हुए घर से गिरफ्तार कर ले गए थे और थाने पर से गादिया को जमानत दी गई। जिसके बाद आज आक्रोशित मंडी व्यापारियों ने तहसील कार्यालय का घेराव कर एसडीएम रामप्रसाद वर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए बताया कि अनाज मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष के साथ पुलिस ने बदसलुकी की है। जिसके चलते दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की जाए। साथ ही श्रीपाल भाटिया द्वारा दर्ज कराए गए झुठे प्रकरण की जांच की जाए। व्यापारियों ने कहा कि कार्यवाही नहीं होने पर अनिश्चितकालीन मंडी बंद की जाएगी। जिस पर एसडीएम ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

No Comments

Leave A Comment