78 दिनों के लॉकडाउन के बाद न्यूयॉर्क सिटी को आज से खोला जाएगा
world @ दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 7 हजार 405 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 71 लाख 44 हजार 885 हो गया है। अब तक 34 लाख 85 हजार 693 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 78 दिन के लॉकडाउन के बाद अमेरिका के सबसे संक्रमित शहर न्यूयॉर्क सिटी को सोमवार से खोला जाएगा। सोमवार से कंट्रक्शन, रिटेल और मैन्युफैक्चरिंग के सेक्टर को खोल दिया जाएगा। उम्मीद है अब चार लाख लोग अब काम पर जाएंगे। उधर, तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मागुफुली ने देश को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया है। इसकी घोषणा करते हुए उन्होंने भगवान को धन्यवाद दिया।
तंजानिया: कोरोना मुक्त घोषित
तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मागुफुली ने देश को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया है। इसकी घोषणा करते हुए उन्होंने भगवान को धन्यवाद दिया। 29 अप्रैल के बाद से यहां संक्रमण और मौतों के आंकड़ों की जानकारी नहीं दी जा रही थी। उस समय देश में 509 केस थे, जबकि 21 मौतें हुई थीं।पपछले हफ्ते राष्ट्रपति ने कहा था कि देश के सबसे बड़े शहर दार-ए-सलाम में अस्पताल में केवल चार लोग ही भर्ती हैं।
रूस: 8985 नए मामले मिले
रूस में एक दिन में संक्रमण के 8985 नए मामले मिले हैं और 112 लोगों की मौत हो गई। देश में अब तक 5971 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 4 लाख 67 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। मॉस्को के मेयर सर्जेयी सोबयानी ने कहा कि शहर में 9 जून से लॉकडाउन खत्म कर दिया जाएगा।
English
French
German
Italian