देश में अब 2.62 लाख केस: मुंबई में मरीजों का आंकड़ा 50 हजार के पार

India @ देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 62 हजार 646 हो गई है। सोमवार को महाराष्ट्र में 2553 नए मामले सामने आए और 109 मौतें हुईं। अब मुंबई में संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच गया, शहर में 702 लोगों की मौत हुई। जबकि राज्य में 88 हजार 528 मरीज मिल चुके हैं, इनमें से 40 हजार से ज्यादा ठीक भी हो गए। उधर, ओडिशा के कटक में एनडीआरएफ के 49 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तूफान के राहत कार्य के बाद बंगाल से लौटने पर तीसरी बटालियन के अब तक 178 जवान संक्रमित मिल चुके हैं।

महाराष्ट्र में चीन से ज्यादा संक्रमित
रविवार को देशभर में रिकॉर्ड 10 हजार 884 मरीज बढ़े। महाराष्ट्र में 3 हजार 7 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 85 हजार से ज्यादा हो गई। इस मामले में यह चीन से आगे निकल गया है। वहां 83 हजार 43 केस आए हैं। महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या भले ही बढ़ी रही है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि बीते 2 हफ्तों में यहां संक्रमितों की बढ़ने की दर में कमी आई है। यह 17 मई से 24 मई के बीच 52% थी, जो बीते हफ्ते घटकर 27% रह गई है।

केजरीवाल की तबियत बिगड़ी, कोरोना टेस्ट कराएंगे
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुखार और गले में इंफेक्शन है। वे खुद आइसोलेट हो गए। सोमवार को मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए, अब मंगलवार को अपना कोरोना टेस्ट कराएंगे। रविवार को ही उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।

No Comments

Leave A Comment