महाराष्ट्र में फिर से लॉकडाउन के संकेत, देश में अब तक 2.84 लाख मामले

india @ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से अपील की है कि वे बेवजह भीड़ न बढ़ाएं वरना लॉकडाउन में दी गई ढील वापस ले ली जाएगी। उद्धव ने कहा था कि हम इकोनॉमिक साइकिल को रोक नहीं सकते इसलिए हम लॉकडाउन को कई चरणों में हटा रहे हैं। लेकिन, अगर लॉकडाउन में सहूलियतें खतरा बन जाएंगी तो हम दोबारा इसे लागू कर देंगे।

इधर, उत्तरप्रदेश में बुधवार को 20 कोरोना मरीजों की मौत हुई। यह राज्य में एक दिन में मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है। अब तक 321 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। वहीं, बुधवार को तमिलनाडु में एक दिन में रिकॉर्ड 1925 नए मरीज मिले, जबकि 19 की मौत हुई। अब तक यहां 326 मरीज जान गंवा चुके हैं। वहीं, संक्रमितों की संख्या 36,841 हो गई।

इधर, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 84 हजार 754 हो गई है। बुधवार को महाराष्ट्र में 3254, गुजरात में 510, राजस्थान में 355, पश्चिम बंगाल में 343 और बिहार में 243 मरीज मिले। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

इस बीच,अच्छी खबर यह मिल रही है कि देश में एक्टिव मरीजों से ज्यादा स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़ी है। बीते 24 घंटे में 5991 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक कुल 1,40,100 संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 1,33,632 है। वहीं, रिकवरी रेट भी 48.88% हो गया।

तमिलनाडु में कोरोना से विधायक का निधन
उधर, चेन्नई में संक्रमण की वजह से द्रमुक के विधायक जे.अन्बाझगन का निधन हो गया। उनकी उम्र 62 साल थी। उन्हें एक हफ्ते पहले संक्रमण हुआ था। उन्होंने बुधवार सुबह आठ बजे अंतिम सांस ली। कोरोनावायरस से किसी विधायक की मौत का देश में यह पहला मामला है। अन्बाझगन चेपॉक विधानसभा सीट से विधायक थे। उन्हें शुगर की बीमारी भी थी।

No Comments

Leave A Comment