बोको हराम के आतंकी 300 से ज्यादा लड़कियों को उठा ले गए, इस्लामिक शिक्षा न दिए जाने से हैं नाराज

WORLD @ नाइजीरिया में हथियारबंद आतंकियों ने शुक्रवार को जाम्फ्रा के एक सरकारी स्कूल पर हमला कर 300 से ज्यादा लड़कियों का अपहरण कर लिया। इस्लामिक शिक्षा न दिए जाने से नाराज आतंकी संगठन बोको हराम के आतंकी यहां लगातार स्कूलों पर हमला कर रहे हैं। कुछ परिजन अपनी बच्चियों की तलाश आसपास के जंगलों में कर रहे हैं।

उधर, सेना ने भी तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जाम्फ्रा के राज्य सूचना आयुक्त सुलेमान तानू अनका ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हथियारबंद आतंकियों ने कितनी लड़कियों को अगवा किया है। हालांकि स्थानीय मीडिया में दावा किया जा रहा है कि इनकी संख्या 300 से ज्यादा है। इनमें अधिकतर लड़कियां 12 से 15 साल की हैं।

क्लास चल रही थी, तभी स्कूल में घुसे आतंकी और बच्चियों को ले गए
घटना जाम्फ्रा के गवर्नमेंट गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल की है। यहां पढ़ाने वाले एक टीचर ने बताया कि बच्चे क्लास में पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान दर्जनों आतंकी हथियार के साथ स्कूल में आए और बच्चियों को उठाकर ले गए।

No Comments

Leave A Comment