Featured Video Play Icon

युवक की मिली लाश, मौके पर पहुंची पुलिस, छानबीन में जुटी

MAHIDPUR @ महिदपुर के पास बलाईखेडा में एक युवक की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। एसडीओपी उपेन्द्र कुमार दीक्षित ने बताया कि चन्द्रशेखर गली निवासी देवेश उर्फ अंजन जैन कल अपने घर से शाम को भोजन करके वापस लौटने का कहकर निकले था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। आज सुबह ग्राम बलाईखेडा में सडक से कुछ ही दुरी पर अंजन की लाश मिली है। मृतक का गला धारदार हथियार से रेता गया हैं। अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस को घटना स्थल से एक बाईक, चाबी और अंजन के कान की बाली मिली है। मृतक की चाचा मनीष बाठिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

No Comments

Leave A Comment