Featured Video Play Icon

महिलाओं ने पीपल के पेड़ का पूजन कर कच्चा सूत लपेटा और परिक्रमा की

Mahidpur @ महिदपुर में परिवार की दशा को सुधारने और खुशहाली के लिए महिलाओं ने गुरूवार को दशा माता का पूजन किया। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए पूजन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने पीपल के पेड़ का पूजन कर उस पर कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा की। दशा माता की कथा भी पढ़ी। महिलाओं ने पूजन के लिए व्रत रखा। इस व्रत में नमक का सेवन नहीं किया जाता है। पीपल का पूजन करने से इसे पीपल दशा भी कहा जाता है। पंडितों के अनुसार नौ ग्रह और नौ देवियों को प्रसन्न करने के लिए यह पूजन-व्रत किया जाता है। दशा माता का पूजन कर महिलाएं घर-परिवार की दशा अच्छी रहने, संकटों से मुक्ति मिलने और परिवार के सुख की कामना करती हैं।

No Comments

Leave A Comment