मनचलों को सबक सिखाने आ गया मिर्ची बुलेट दागने वाला झुमका

life style @ महिलाओं की सुरक्षा के इंतजाम को लेकर वाराणसी के एक नौजवान ने एक नई खोज की है. श्याम चौरसिया नाम के इस युवक ने एक ऐसा झुमका तैयार किया है, जिससे ‘मिर्ची गोली’ निकलेगी. ये मिर्ची गोली घटना के वक्त मनचलों को निशाना बनाकर उन्हें भागने पर मजबूर कर देगी.

वाराणसी के पहड़िया स्थित अशोका इंस्टीट्यूट में रिसर्च एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के प्रभारी श्याम चौरसिया ने इसे बनाया है. उनका कहना है कि यह झुमका मनचलों को सबक सिखाने के साथ ही छात्राओं की सुरक्षा में भी सहायक होगा.

ये झुमका महिलाओं के साथ छेड़खानी, दुष्कर्म जैसी घटनाओं को रोकने में काफी कारगर होने वाला है. महिलाओं की सुरक्षा के लिए यह झुमका कवच का काम करेगा. ये झुमके न केवल महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाएंगे बल्कि उनकी सुरक्षा भी करेंगे.

यह झुमका मनचलों को रोकने में स्मार्ट तरीके से काम करता है. इस झुमके से मिर्ची के गोलियों की बरसात होगी. श्याम चौरसिया ने बताया दरअसल यह झुमका एक इव टीचिंग (स्मार्ट ईयरिंग गन) डिवाइस है. बावजूद इसके कि यह दिखने में महिलाओं की ज्वेलरी जैसा है.

इस स्मार्ट ईयररिंग गन में तेज आवाज के साथ छेड़खानी करने वाले मनचलों पर लाल और हरी मिर्च की बुलेट दागने की क्षमता है. बस इसके लिए महिलाओं को झुमके में फिट एक बटन दबाने है. बटन दबाते ही मनचलों पर मिर्ची बुलेट की बरसात शुरू हो जाएगी और वह घबराकर भागने लगेगा.

No Comments

Leave A Comment