गैलेक्सी S10 लाइट का 512GB स्टोरेज वैरिएंट लॉन्च; कीमत 44,999 रु
Gadget @ सैमसंग ने प्रीमियम स्मार्टफोन गैलेक्सी एस10 लाइट का नया 512 जीबी स्टोरेज वैरिएंट भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस वैरिएंट की कीमत 44,999 रुपए है। यह प्रिज्म व्हाइट, प्रिज्म ब्लैक और प्रिज्म ब्लू कलर में अवेलेबल है। इसे रिटेल स्टोर, सैमसंग ओपेरा हाउस, ऑफिशियल वेबसाइट समेत लीडिंग ऑनलाइन पोर्टेल से खरीदा जा सकेगा। इसके साथ पुराने फोन के एक्सचेंज पर 5 हजार रुपए तक का अतिरिक्त बोनस भी दिया जा रहा है। इससे पहले गैलेक्सी एस10 लाइट सिर्फ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वर्जन में ही अवेलेबल था। फोन की बिक्री 1 मार्च से शुरू होगी।
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। इसमें 48 मेगापिक्सल का स्टडी ओआईएस कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलेगा। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है। सबसे खास बात यह है कि इसमें सुपर-स्टडी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन फीचर मिलता है, यह गिंबल जैसा हार्डवेयर है जो चलते-फिरते वीडियो बनाने पर उसमें ब्लर नहीं आने देता।
फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस, सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले मिलता है। इसमें नोट10 लाइट की तरह ही इंफिनिटी-ओ डिस्प्ले मिलेगा जिसमें सेंटर पोजीशन में पंच होल कैमरा सेटअप मिलेगा।
स्क्रीन पर ही बिल्ट-इन प्रॉक्सिमिटी सेंसर और लाइट सेंसर मिलेगा। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। बड़ी डिस्प्ले होने से इसमें बेहतरीन सिनेमैटिक एक्सपीरियंस मिलता है।
फोन में सबसे खास है इसमें मिलने वाला कैमरा सेटअप। बैक पैनल पर तीन कैमरों के साथ एलईडी फ्लैश मिलता है। इसमें वाइब्रेंट और हाई रेजोल्यूशन डे/नाइट फोटोग्राफी के लिए 48 मेगापिक्सल कैमरा, 123 डिग्री अल्ट्रा-वाइड शॉट्स लेने के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा और छोटे या बारीक चीजों की साफ और स्पष्ट फोटो लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है।
मैक्रो लेस है छोटे ऑब्जेक्ट के 4 सेमी. नजदीक से डिटेल फोटोगाफी की जा सकती है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्स का कैमरा है।
कैमरा सुपर स्टडी मोड सपोर्ट करता है जिससे बिना ब्लर और शेक के स्थिर वीडियोग्राफी की जा सकती है। इसमें लाइव फोकस मोड मिलता है जिससे वीडियो रिकॉर्डिंग करते समय बैकग्राउंड ब्लर कर ऑब्जेक्ट पर फोकस किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें इन-बिल्ट वीडियो एडिटिंग सूइट मिलता है।
English
French
German
Italian