क्लीन शेव पुरुषों को ज्यादा पसंद करती हैं लड़कियां ?

life style @ आजकल पुरुषों में दाढ़ी रखने का फैशन बढ़ता जा रहा है. क्रिकेट के मैदान से लेकर बॉलीवुड के बड़े सेलिब्रिटीज इन दिनों बियर्ड फैशन फॉलो कर रहे हैं. दाढ़ी रखने वाले पुरुषों के लिए एक खुशखबरी की बात है. एक नई रिसर्च के मुताबिक चेहरे पर बियर्ड रखने वाले मर्दों से महिलाएं ज्यादा आकर्षित होती हैं.

शोधकर्ताओं का कहना है कि दाढ़ी रखने वाले मर्द शारीरिक और सामााजिक तौर पर ज्यादा प्रभावी लगते हैं, शायद इसी वजह से महिलाएं उनसे ज्यादा आकर्षित होती हैं. रिसर्च में दाढ़ी वाले मर्दों में दिलचस्पी न दिखाने वाली महिलाओं की मानसिकता पर भी खुलासा किया गया है.

दरअसल, कुछ महिलाएं बालों में जूं या बैक्टीरिया के डर से दाढ़ी वाले पुरुषों को पसंद नहीं करती हैं. रिसर्च के अनुसार, क्लीन शेव करने वाले मर्दों को पसंद करने वाली ये महिलाएं जूं व बैक्टीरिया से भयभीत पाई गईं और इसी वजह से इनकी दाढ़ी वाले मर्दों में कोई दिलचस्पी नहीं थी.

यह शोध अमेरिका की करीब 1000 महिलाओं पर किया गया था जिसमें उनसे पार्टनर के फेस पर दाढ़ी को लेकर कुछ सवाल भी किए गए थे. ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड के शोधकर्ताओं ने इस रिसर्च में 18 से 70 साल की कुल 919 महिलाओं को शामिल किया था और इसके बाद उन्हें अलग-अलग पुरुषों की 30 तस्वीरें दी थीं.

No Comments

Leave A Comment