ट्रेंडी वूलेन स्टोल्स के साथ विंटर स्टाइल को करें एनहैंस
Life style @ विंटर स्टाइल की बात हो और आपकी ड्रेस से जुड़ी एक्सेसरीज की बात न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। फिर बात जब एक्सेसरीज की हो रही है, तो आपकी स्टाइल को एनहैंस करने वाले वूलेन स्टोल्स सबसे ऊपर रहते हैं। आप भी इनको कैरी करने के बारे में सोच रही हैं, तो जानें कैसे स्टोल्स हैं ट्रेंड में…
कॉलर शॉल ट्यूब स्टोल्स
फैशन को लेकर आप भी अगर थोड़ी एक्सपेरिमेंटल हैं, तो कॉलर शॉल ट्यूब स्टोल्स को कैरी कर सकती हैं। ये वूलेन स्टोल्स वार्म, सॉफ्ट और कम्फर्टेबल भी होते हैं। कड़कड़ाती ठंड में ये आपको परफेक्ट हॉटनेस के साथ ही स्टाइलिश लुक भी देंगे। मार्केट में यह व्हाइट, ब्लैक और रेड कलर में ज्यादा मौजूद हैं। आप इसे किसी वुलेन टॉप, लैदर जैकेट या कोट पर भी कैरी कर सकती हैं।
लैपर्ड प्रिंट स्टोल्स
लैपर्ड प्रिंट यूं तो हर ड्रेस को डिफरेंट और एंटीक लुक देता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस बार विंटर स्टोल्स में इस प्रिंट को लाया गया है, जिसे आप बिना कुछ सोचे ट्रेंच कोट या फिर किसी वूलेन टॉप के साथ कैरी कर सकती हैं। यह विंटर्स में आपको डिफरेंट और क्लासी टच देगा।
पॉम पॉम स्टोल्स
इस बार हमें ज्वैलरी और ड्रेसेज में पॉम पॉम स्टाइल खूब देखने को मिला था, जिसे सभी ने काफी पसंद भी किया था। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार स्टोल्स में भी हमें पॉम पॉम स्टाइल देखने को मिल रहा है, जो कि स्टोल्स को काफी फंकी लुक दे रहा है, आप चाहें, तो इन्हें किसी सिंपल वूलेन टॉप के साथ कैरी कर सकती हैं। ये आपके स्टाइल को पूरी तरह से जस्टिफाई करेगा।
English
French
German
Italian