Ujjain : बस की चपेट में आने से गंभीर घायल हुई बच्ची, इंदौर एमवाय अस्पताल किया रैफर
Ujjain @ उज्जैन के मालीपुरा में आज सुबह एक बारातियो से भरी बस ने सायकल सवार 12 साल की बच्ची को रौंद दिया। घटना उस समय हुई जब बच्ची फूल लेकर जा रही थी। इसी दौरान बस के अचानक सामने आने से बच्ची घबरा गई और सायकल के साथ बस के सामने गिर गई । ब्रेक नही लगने के कारण बस का पहिया बच्ची पर चढ़ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगो ने बस के नीचे से बच्ची को निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती किया है। यह पुरी घटना वहां लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
आज सुबह उज्जैन के मालीपुरा क्षेत्र में एक 12 साल की बच्ची को बारातियो से भरी बस ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया दरसल बच्ची मालीपुरा के बोहरा समुदाय के कब्रिस्तान में अपने माता पिता के साथ रहती हे जहा आज सुबह सुबह मालीपुरा में सायकल से फूल लेने गयी थी जहा अचानक बस के सामने आने पर वह घबरा गयी और सायकल सहित गिर गयी बस चालक कुछ समझ पाता इतने में ही बच्ची बस के पहिये के निचे आ गयी घटना के बाद आसपास के लोगो ने बच्ची को बस के निचे से निकाला और जिला अस्पताल उपचार हेतु भिजवाया जहा उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे अब इंदौर रेफर कर दिया हे वही बस को देवासगेट पुलिस ने जप्त कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
English
French
German
Italian


