सांई बाबा के भंडारे की महाप्रसादी का लाभ लेकर धन्य हुए श्रद्धालु
Mahidpur @ महिदपुर के वाल्मिकी नगर में श्री सांई बाबा मंदिर पर विगत कई वर्षो से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समाजजनों द्वारा श्री सांई बाबा मंदिर की विशेष साज-सज्जा की गई। सबसे पहले भक्तों ने सांई बाबा की महाआरती उतारी। जिसके बाद विधि-विधान से पुजन संपन्न हुआ। भंडारे में बडी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और उन्होंने महाप्रसादी का लाभ लिया।
English
French
German
Italian


