केन्द्र सरकार के खिलाफ मंहगाई को लेकर मध्यप्रदेश में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Mp @ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिदपुर में स्थानीय अम्बेडकर चौक से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस मूल्यवृद्धि को लेकर जबरदस्त आक्रोश व्यक्त करते हुए महंगाई की शवयात्रा निकाली एवं गगनभेदी नारे लगाए| कार्यकर्ता शव पर गुलाल एवं फूल चढ़ाकर अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे थे। तरकती को चार नवयुवकों ने अपने कंधों पर थामे रखा। प्रदर्शन करते हुए सभी कांग्रेसजन तहसील मुख्यालय पहुंचे जहां पर मूल्यवृद्धि के प्रतीक शव यात्रा का दाह संस्कार किया गया। उसके पश्चात तहसील मुख्यालय पहुंच कर सभा आयोजित कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन दिया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हीरालाल आंजना, महिदपुर रोड़ गोगापुर अध्यक्ष भरत शर्मा एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सगीर बेग ने ज्ञापन सौपा। कार्यक्रम का संचालन एवं ज्ञापन का वाचन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अनिल आंचलिया ने पूरे कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज का ये जंगी प्रदर्शन केन्द्र सरकार के खिलाफ होकर बढ़ती हुई मूल्यवृद्धि एवं विगत 10 वर्षो में सबसे अधिक राशि गैस टंकियों के उपर केन्द्र सरकार द्वारा बढ़ा दी गई है। एक तरफ महंगाई की मार और केन्द्र की नितियों के कारण आम नागरिकों को व्यापार व्यवसाय चौपट हो चुका है। आर्थिक मंदी के चलते हर परिवार के उपर यह दोहरा बोझ है। सभा को कांग्रेस नेता अरुण बुरड़, रणछोड़ त्रिवेदी, रीता बड़गुर्जर, कैलाश सूर्यवंशी, कय्युम नागोरी, सरदारमल चौपड़ा, शांतिलाल छजलानी, रजनीश तिवारी, शिव बोरलिया, रमेश परमार, हरिराम परमार आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद अफसार खान, सिद्दीक नागोरी, सिद्दीक शाह, लाला सुमन, लेखराज मल्होत्रा, युनूस मुल्तानी साथ ही कांग्रेस के पदाधिकारी डॉ. कैलाश परमार, मो.अली नेता, विजय शर्मा, महेन्द्रसिंह राजपूत, कैलाश चौहान, अकरम अहिंगर, पवन परमार, हिमांशु केलवा, आबिद मंसूरी, अशोक बुरड़, गिरधारी चौहान, दशरथ राठौड़, अनीस खान एडव्होकेट, राजेश सोलंकी, कैलाश सेन, दिनेश बघेल, मुकेश किटिया, विजय रावल, इमरान कुरेशी, दिनेश बनीखेड़ा, दशरथ राठौड़, रामसिंह काका चौधरी, कुद्दुस कुरेशी, डॉ. शाहिद अली, इफ्तेखार अली, सोनू बंजारा, डॉ. कार्तिक विश्वास, मुन्ना पहलवान, उदेसिंह पटेल, शकील पाकीजा, हरि बामनिया, राकेश परमार, मुबारिक भाई मंसूरी, प्रकाश परमार, मयाराम आंजना आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

No Comments

Leave A Comment