देशभक्ति गीत पर बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां, दर्शकों ने की सराहना

Mahidpur Road @ महिदपुर रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में 23 वाँ वार्षिक उत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह की शुरूआत की। मंच पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियाँ देकर समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। जिसके बाद एकल नृत्य और सामूहिक नृत्य से बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान शैलेन्द्रसिंह पंवार, नेहा चौहान, मोहित पंवार, प्रभुलाल चौधरी, राजेश काठेड, प्रहलाद धारविया आदि मौजुद रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश मंडोरा ने किया।

No Comments

Leave A Comment