केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत निजी कार्यक्रम में भाग लेने उज्जैन पहुंचे

ujjain @ केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत आज उज्जैन में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री गेहलोत ने कहा कि दिल्ली का विधानसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। मुझे पुरी उम्मीद है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में सरकार बनेगी। उन्होंने एनपीआर और सीएए को लेकर कहा कि देशभर की जनता का सरकार को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। सिर्फ कुछ लोग इसका विरोध कर रहे है। इससे कोई फर्क नहीं पडता है। वे सड़क मार्ग से होते हुए नागदा से उज्जैन पहुंचे थे|कार्यक्रम में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री तराना में निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सदर मार्ग से रवाना हुए।

No Comments

Leave A Comment