सेंसेक्स 428 अंक की बढ़त के साथ 41009 पर, निफ्टी 115 प्वाइंट ऊपर 12086 पर बंद

  • एक्सिस बैंक के शेयर में 4% उछाल, वेदांता में 3.8% बढ़त
  • डॉ. रेड्डी का शेयर 2.8% लुढ़का, भारती एयरटेल में 2% गिरावट

Dainik Bhaskar

Dec 13, 2019, 04:17 PM IST

मुंबई. शेयर बाजार में शुक्रवार को जोरदार तेजी आई। सेंसेक्स 428 अंक की बढ़त के साथ 41,009.71 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 41,055.80 तक पहुंचा था। निफ्टी की क्लोजिंग 114.90 प्वाइंट ऊपर 12,086.70 पर हुई। इंट्रा-डे में 12,098.85 तक पहुंचा था। विश्लेषकों के मुताबिक मजबूत विदेशी संकेतों से भारतीय बाजार में तेजी आई। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक अमेरिका-चीन के बीच पहले चरण की ट्रेड डील पर सहमति बन गई है, इससे दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर फिलहाल थम जाएगा।

पीएसयू बैंक इंडेक्स में 4% तेजी

सेंसेक्स के 30 में से 24 और निफ्टी के 50 में से 38 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 10 सेक्टर इंडेक्स फायदे में रहे। पीएसयू बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा 4.03 तेजी आई। सिर्फ फार्मा इंडेक्स 0.04% नुकसान में रहा।

निफ्टी के टॉप-5 गेनर

शेयर बढ़त
एक्सिस बैंक 4.18%
वेदांता 3.78%
हिंडाल्को 3.55%
एसबीआई 3.51%
मारुति 3.46%

निफ्टी के टॉप-5 लूजर

शेयर गिरावट
डॉ. रेड्डी 2.77%
भारती एयरटेल 1.97%
जी एंटरटेनमेंट 1.60%
कोटक बैंक 1.40%
यूपीएल 1.04%
No Comments

Leave A Comment