’महिदपुर विधानसभा में गांव गांव पहुंच रही विकास यात्रा, विधायक दे रहे है हर घर पानी हर खेत पानी योजना की जानकारी’

’महिदपुर विधानसभा में गांव गांव पहुंच रही विकास यात्रा, विधायक दे रहे है हर घर पानी हर खेत पानी योजना की जानकारी’

Mahidpur @ महिदपुर विधानसभा में विकास यात्रा सातवें दिन गांव मकला से शुरू हुई। यात्रा में क्षैत्रीय विधायक बहादुरसिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षैत्रों लोगों को शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही जिन हितग्राहियों को योजनाओं को लाभ मिल चुका है। उनसे भी चर्चा की। शनिवार को विकास यात्रा गांव रबदानिया, नाहरखेडा, लाडनपुर, कछालिया चांदए खरडिया मानपुर, लालगढ, नारायणा, चिरमिया, शेरपुर, अरनिया नजिक, रानीपुरा, बालोदा, कुकलखेडा होते हुए तुलसापुर में यात्रा समाप्त हुई। क्षैत्रीय विधायक बहादुरसिंह चौहान ने विकास यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षैत्रों में निर्माण कार्यो का लोकार्पण और भुमिपुजन किया। साथ ही गांवों में विकास कार्यो को लेकर ग्रामीणों भी की गई है। साथ ही निर्माण कार्यो करवाए जाने के घोषणा भी विधायक चौहान ने की है। यात्रा के दौरान तहसीलदार संतुष्टी पाल, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवनारायण सूर्यवंशी, मण्डल अध्यक्ष तेजुसिंह, संजय सिंद्यानिया, भाजपा मिडिया प्रभारी राकेश कुमावत व अन्य जनप्रतिनिधि एवं समस्त खण्ड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

’नारायणा और मकला में किया भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक बहादुर सिंह चौहान ने विकास यात्रा के दौरान गांव नारायणा में 184.71 लाख रुपए की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण का भूमि पूजन किया है। वही गांव मकला में 187 लाख कि नल जल योजना के तहत निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया है। इसके अलावा 22 गांवों में एक करोड रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया।

No Comments

Leave A Comment