’महिदपुर विधानसभा के ढाबलासिया से शुरू हुई विकास यात्रा, 70 लाख के 13 कार्यों का लोकार्पण और 90 लाख के 4 कार्यों का भूमिपूजन किया’

Mahidpur @ महिदपुर विधानसभा के गांव ढाबलासिया से विकास यात्रा की शुरुआत हुई है। यात्रा में क्षेत्रीय विधायक बहादुर सिंह चौहान द्वारा ग्रामीणों का विकास कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही शासन की योजनाओं के बारे में भी बताया गया। रविवार को विकास यात्रा के ग्राम ढाबलासिया के बाद मुंजाखेड़ी, मोड़ी, गोगाखेडा, घाटखेड़ी, अरन्यावेणा, कंथारिया, बरखेडाखुर्द , सिपावरा, मादुपुरा कानाखेड़ी हरवंश, खेड़ाखजूरिया, बालरा, कालापिपल, मुण्डलीदोत्रु, जोडमाविरभान, भंवरासी, शक्करखेड़ी, राघवी, रामसरा जैल्याखेड़ी में पहुंची । इस दौरान विधायक बहादुरसिंह चौहान के द्वारा 13 निर्माण कार्यो राशि 70.76 (लाख) का लोकार्पण किया गया । साथ ही 4 कार्यो राशि 90.75 (लाख) का भूमिपूजन किया गया। यात्रा के दौरान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवनारायण सूर्यवंशी, जनपद सदस्य प्रतापसिंह परिहार, जनपद सदस्य प्रतिनिधि टिकमसिंह पंवार, झारड़ा मण्डल अध्यक्ष तेजुसिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता हाकमसिंह आंजना मुंजाखेडी, भाजपा मिडिया प्रभारी राकेश कुमावत व अन्य जनप्रतिनिधि एवं समस्त खण्ड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

’महिदपुर विधानसभा क्षेत्र के 17 गांवों में कल घुमेगी विकास यात्रा’ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुमराखेड़ा से कल सुबह 8ः00 बजे से शुरू होगी। जिसमें विधायक बहादुरसिंह चौहान शामिल होकर विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। यह यात्रा सुबह ग्राम सनोरियाए मानपुरा, तारोट, काचरिया, निपान्याबदर, कटारियाखेड़ा, कटारिया तक रहेगी। जिसके बाद विकास यात्रा दोपहर 3 बजे से ग्राम घौंसला से प्रारम्भ होकर लोहरवास] पलवा, पिपल्याहर्जी, जवासिया सोलंकी, झांगरा, लसुडियादेवसी, लाम्बीखेड़ी होते हुवे आक्याजस्सा में यात्रा का समापन होगा।

’झारडा के विवेकानंद सभागृह में मनाई गई रविदास जयंती’ विकास यात्रा के दौरान झारडा में संत रविदास महाराज की जयंती विवेकानंद सभागृह में मनाई गई । जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सांसद अनिल फिरोजिया और विधायक बहादुर सिंह चौहान मौजूद रहजिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अनिल फिरोजिया और विधायक बहादुर सिंह चौहान मौजूद रहे। समारोह में अतिथियों के द्वारा संत रविदास महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज जन और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजुद रहे। सभा के पहले गांव में जुलूस निकाला गया।

No Comments

Leave A Comment