महिदपुन रोड़ के सरकारी कन्या हाईस्कूल में धूमधाम से वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।

योगेन्द्र सिंह शाक्य

महिदपुर रोड़ के एक शाला एक परिसर कन्या हाईस्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें नन्हे.मुन्ने बच्चों द्वारा दी कई प्रस्तुति। प्रस्तुति देख कर वहां उपस्थित जनों का मन मोहा।
जिसमें सर्वप्रथम अतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । अतिथि मंडल अध्यक्ष संदीप व्यास, जनपद उपाध्य्क्ष किशन तंवर, जनपद सदस्य बाबू दास बैरागी, जिला पंचायत सदस्य दलजीत गुर , सरपंच महोदया ऋतू पाटीदार , उपसरपंच मांगीलाल आंजना ,राजेश कांडेड , रमेश मीणा, सभी पत्रकार बंधु मौजूद रहे। अतिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा है कि अगर सफलता हासिल करनी है तो नियमित रूप से पढ़ाई करना जरूरी है और साथ ही माता पिता और गुरु जी का सम्मान करना चाहिए और उनके बताए हुए रास्तों पर चलना चाहिए । विद्यालय मे प्रतिभाशाली छात्रों को प्रमाण पत्र और गिफ्ट दिया एकार्यक्रम का संचालन अनिल सेठिया द्वारा किया गया और आभार विमल सूर्यवंशी द्वारा माना गया। उक्त जानकारी वैभव सूर्यवंशी द्वारा दी गई ।

No Comments

Leave A Comment