शासन रत्न सुरेश भाई चेन्नई हुआ. नगर में आगमन समाज जनों ने भव्य अगवानी कर किया स्वागत
Yogendra Singh Shakya
Mahidpur road @ शासन रत्न सत्य वक्ता सुरेश भाई चेन्नई का शुक्रवार शाम 5:00 बजे अल्प समय के लिए महिदपुर रोड आगमन हुआ आप श्री के द्वारा राजेंद्र सुरी ज्ञान मंदिर में प्रेरक उद्बोधन दिया गया जिसमें कहा गया कि अपने बच्चों को धार्मिक संस्कार देना परम आवश्यक है साथ ही कहा कि मोबाइल की लत बच्चों में होने से यह परिवार और समाज के लिए आने वाले भविष्य में घातक सिद्ध होगी बच्चों को धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में आगे बढ़ाना चाहिए नहीं तो आने वाले समय में वृद्ध आश्रम के अलावा हमारा कोई ठिकाना नहीं होगा साथ ही कहा गया कि कि बच्चों में अच्छे संस्कार डालिए नहीं तो यह हमारे अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं होंगे ।यहां से आपने महिदपुर की ओर प्रस्थान किया महिदपुर में गिरनार यात्रा पर आपका भव्य प्रोग्राम 14 तारीख को होगा। इस अवसर पर जैन श्री संघ अध्यक्ष अजय चोरड़ियाए सकल जैन श्री संघ. नवयुवक. महिला .बहू. बालिका. तरुण .परिषद उपस्थित थे उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी
English
French
German
Italian