तिरंगा रैली निकालकर हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा लहराने की लोगों से अपील
Yogendra Singh Shakya
Mahidpur Road @ आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है । इसको लेकर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार ने लोगों मैं राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने और सभी देशवासियों को एक सूत्र में बांधने के उद्देश्य से ह्र्र् घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है इसके अंतर्गत नगर में शासकीय कन्या हाई स्कूल महिदपुर रोड की छात्राओं द्वारा भी तिरंगा रैली निकाली गई । रैली हाईस्कूल विद्यालय से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई पुनः विद्यालय परिसर पहुंची । तिरंगा यात्रा में शामिल होकर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। देशभक्ति के नारों से नगर गूंज उठा । इस यात्रा में प्राचार्य विमल सूर्यवंशी , अनिल सेठिया ,डॉक्टर प्रभु लाल चौधरी ,बापुलाल चंद्रवंशीएशंकेश चोर्डिया, वैभव सूर्यवंशी आदि उपस्थित थे ।
English
French
German
Italian