जैन समाज द्वारा निकाली गई महिदपुर रोड नगर में तिरंगा यात्रा

Yogendra Singh Shakya

Mahidpur Road @ आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पूरे भारत भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है उसी के तहत नगर में जैन समाज द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें सभी समाज जन तिरंगे के रंग में अपने पूर्ण परिवेश के साथ रंगे हुए थे यात्रा में समाज जन वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे महिलाएं देशभक्ति के मधुर गीत जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा आदि अनेक प्रकार के देश भक्ति के भजन गाती हुई चल रही थीए सभी समाज जन हाथ में तिरंगा थामे लहराते हुए चल रहे थे। सभी समाज जन देश भक्ति के रंग में रंगे हुए थे। तिरंगा यात्रा श्री राजेंद्र सूरी ज्ञान मंदिर से प्रातः 8:00 बजे प्रारंभ हुई जो नगर के विभिन्न मार्गो का परिभ्रमण करते हुए 1 घंटे पश्चात राजेंद्र श्री ज्ञान मंदिर पहुंच कर यात्रा का समापन हुआ इस अवसर पर जैन श्री संघ के सभी वरिष्ठ महानुभाव जैन श्री संघ अध्यक्ष अजय चौरडिया. एवं नवयुवक महिला बहू बालिका तरुण परिषद एवं सभी समाज जन उपस्थित थे उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी |

No Comments

Leave A Comment