महिदपुर तहसील के ग्राम सगवाली से डिजिटल कांग्रेस सदस्यता अभियान का किया गया शुभारंभ
Yogendra Singh Shakya
Mahidpur Road @ आज जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध स्वामी जी की मुख्यअथिति मे एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रणछोड़ त्रिवेदी की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगापुर, महिदपुर रोड के नेतृत्व में डिजिटल कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारंभ ग्राम सगवाली से किया गया
इसके पश्चात ग्राम झुटावद बस स्टैंड पर मंडलम अध्यक्ष शिव लाल सोलंकी की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा डिजिटल सदस्यता अभियान के लिए उपस्थित हुए मुख्य अतिथि सुबोध स्वामी जी का एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भरत शर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया |
इस अवसर पर शंकर सिंह पटेल भूपेंद्र सिंह पवार गजराज सिंह पवार गोपाल सिंह महेश पंड्या जानू भाई विष्णु शर्मा नागेश्वर त्रिवेदी लक्ष्मीनारायण राठौड़ कुलदीप सिंह देवड़ा श्याम भैया अजीज मंसूरी प्रकाश भावर मानसिंह परिहार अनिल आचार्य प्रभु लाल जायसवाल आदी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपस्थित अतिथियों का पुष्प मालाए पहनाकर स्वागत किया गया!
इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्यातिथि सुबोध स्वामी ने कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि मुझे इस बात की ख़ुशी है कि आज हमारे गाँवो में कांग्रेस के कार्यकर्ता हर समय कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े है और अनेक बड़े बड़े नेता अपने स्वार्थ सिद्ध के लिए पार्टी छोड़कर अन्य पार्टियों में जा रहे है
में आप सब निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूँ और आशा करता हूं कि आप इसी प्रकार हर पोलिंग बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करते रहे तो निश्चित ही आने वाले विधानसभा चुनावों में महिदपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विजय होगा और मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में हमारी कांग्रेस की सरकार बनेगी!
सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से जुड़ने के लिए डिजिटल सदस्यता अभियान चलाकर डिजिटल सदस्य बनाए गए!
इस अवसर पर नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह पंवार का उपस्थित अतिथिओद्वारा एव कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प मालाए पहनाकर स्वागत किया गया!!
English
French
German
Italian