Nagda : प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थयों को मिले दक्षता प्रमाणपत्र

Yogendra Singh Shakya

Nagda @ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को दक्षता प्रमाणपत्र का वितरण सीएससी अकादमी पार्श्व इंफोटेक श्रीराम कॉलोनी नागदा पर किया गया। संचालक संजय जैन ने बताया कि उक्त योजना के अन्तर्गत विद्यार्थियों को जॉब रॉल फील्ड सर्वे कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया गया था । उक्त प्रशिक्षण लेने के बाद विद्यार्थी बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त कर पाएगें व स्वरोजगार और रोजगार की ओर बढ़कर आत्मनिर्भर बनेंगे।
समापन अवसर पर प्रमाण पत्र के साथ टी-शर्ट व कैप आदि सामग्री भी विपरीत की गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सुनील बैरागी सीएससी के जिला प्रबंधक थे जबकि कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक और सभी प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

No Comments

Leave A Comment