अन्न उत्सव कार्यक्रम का आयोजन के तहत गरीबों को बांटा मुफ्ट राशन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को बांटा मुफ्त राशन
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ंिसंह चैहान और महिदपुर क्षेंत्र के विधायक बहादुर सिंह चैहान के नेतृत्व में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कार्यक्रम का शुभारंभ महिदपुर तहसील के गांव कोयल में किया गया । जिसमें अन्न महोत्सव को लेकर गरीब वर्ग के लोगो को राशन के बैग वितरित किए साथ ही सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी । कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के मंडल मंत्री रमेश मीणा के मुख्य अतिथि में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश के हितग्राहियों से बातचीत की एवं मुख्यमंत्री द्वारा संबोधन को भी उपस्थित जनसमूह ने सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राही मौजूद रहे व भाजपा के मंडल मंत्री रमेश मीणा , विक्रम जी परमार , अजय दास बैरागी द्वारा उन्हें राशन वितरण किया गया।

No Comments

Leave A Comment